बसना शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़े साजापाली के छात्र प्रेम साहू (8वीं) ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद जिले में आयोजित जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। समग्र शिक्षा अंतर्गत इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर आधारित प्रश्नों में अपनी दक्षता प्रदर्शित की। कार्यक्रम का आयोजन समग्र शिक्षा जिला समन्वयक कार्यालय द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में डीएमसी रेखराज शर्मा तथा डीईओ विजय लहरे का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य यू.एस. पटेल, (जो इस प्रतियोगिता में मुख्य सलाहकार के रूप में शामिल हुए) उन्होंने बताया कि प्रेम साहू की यह सफलता सतत परिश्रम और विषयों के प्रति रुचि का परिणाम है। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिसर में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके पिता देवनारायण साहू, माता हेमप्रभा साहू, चाचा देवशंकर साहू (उपसरपंच) तथा हाल ही में नायब तहसीलदार पद पर चयनित हेमलाल सिदार को भी सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत बड़े साजापाली सरपंच ईश्वरी बेदराम कुरें, प्रधानपाठक नूतन साहू सहित शिक्षकगण इन्दु साहू, यमुना साहू, भरतलाल जगत, संतोष पटेल, करमसिंह जगत, छत्तर जगत, लक्ष्मी जगत, संगीता साहू, जावा कुमार रात्रे, नहरलाल साहू, जयप्रकाश निर्मलकर ने हर्ष व्यक्त किया है।
