Type Here to Get Search Results !

CGBARKING= जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 किलो गांजा जप्त, महासमुंद पुलिस चंद्रशेखर साहू आरक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार”.....।

Namdev sahu ND24TV

जांजगीर चाम्पा 05 जनवरी 2026 पुलिस ने नए साल में बड़ी कार्यवाही करते हुए महज 05 दिन के भीतर 03 अलग अलग मामलों में 10 लाख 73 हजार कीमत की 23 किलो गांजा के साथ एक नाबालिग बालक सहित 05 आरोपियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में महासमुंद का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल था

आरक्षक के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार तथा पूर्व में 02 बाईक भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरक्षक के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार तथा पूर्व में 02 बाईक भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शिवरीनारायण पुलिस ने 05 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी चंद्रशेखर साहू निवासी सलखंड थाना बसना जिला महासमुंद (आरक्षक) एवं सहयोग करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।

जिसके कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.