Type Here to Get Search Results !

ALPHA OMEGA इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र सोहम साहू ने नेशनल वूशु में लहराया परचम

राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित 9th फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैम्पियनशिप में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों से लगभग 1800 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान आगामी वर्ल्ड वूशु चैंपियनशिप के लिए भारतीय वूशु फाइट टीम के चयन हेतु ट्रायल भी आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों की तकनीक, ताकत, स्पीड, स्ट्राइकिंग और डिफेंस कौशल का गहन मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।

इसी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के ब्लॉक बसना ग्राम पंचायत सलखंण्ड निवासी सोहम साहू, पिता अनिरुद्ध साहू, छात्र ALPHA OMEGA ENGLISH MEDIUM HIGH SCHOOL, भंवरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

महासमुंद जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से

पूनम सिदार, सोहम साहू, जय बरिहा, हरीश बरिहा, राजनंदिनी साव, पूजा बरिहा और आकाश डहरिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

वहीं हेमंत पालेश्वर, विशाल मुंडा, संजय जगत, सुमित जगत, जय शर्मा, राधिका, यशोदा नेताम एवं यशोदा ध्रुव ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया।

चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम भारतीय टीम का गठन कर खिलाड़ियों को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भेजा जाएगा।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ वूशु संघ के अध्यक्ष श्री संजय पिल्ले जी (DGP, IPS),

छत्तीसगढ़ वूशु संघ के जनरल सेक्रेटरी श्री डी. कोंडैया,एवं महासमुंद जिला सेक्रेटरी श्री खिलेश बरिहा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महासमुंद जिले के लिए यह उपलब्धि न केवल खेल जगत में एक बड़ी सफलता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.