Type Here to Get Search Results !

जनपद पंचायत बिलाईगढ के क्षेत्र क्रमांक 04 से दुर्गा गनपत जागड़े ने ठोकी दावेदारी


प्रज्ञानंद दबंग साहू 

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र क्रमांक 04 दुम्हानी को sc महिला आरक्षित किया गया है। इस सीट के sc महिला होने से क्षेत्र में चुनावी माहोल को ले कर लोगो में भारी उत्साह देखा जा सकता है। इस 04 क्षेत्र के जाने माने bsp बीएसपी प्रभारी विधानसभा गनपत बंजारे की धर्मपत्नी दुर्गा बंजारे ने अपनी दावेदारी इस क्षेत्र से पेश किया है। दुर्गा गनपत बंजारे की दावेदारी पेश करने की खबर सुन कर क्षेत्र की जानता में एक आशा की किरण जागृत हुई है। बता दें की जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के क्षेत्र क्र. 04 में एससी sc के ग्रामों की भरमार है। बता दे कि पचरी बिशनपुर मुड़पार पथरिया दुम्हानी इन सभी ग्रामों की जनता से दुर्गा गनपत बंजारे को बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है जिससे अपनी जीत को ले कर दुर्गा गनपत बंजारे आश्वस्त लग रही हैं। इस बार के जनपद चुनावों में महिलाओं को मुख्य रूप से स्थान दिया गया है और फ़िलहाल क्षेत्र को दुर्गा गनपत बंजारे जैसी कर्मठ, मृदुभाषी एवं क़ानून की जानकार महिला की ज़रूरत भी है। दुर्गा बंजारे ने अपनी दावेदारी ठोकते हुए कहा है कि वह इस क्षेत्र की बेटी और बहू हैं और इस छेत्र की आकांक्षाओं और जनता की अपेक्षाओं को स्वयं समझती एवं महसूस करती है। जनता का प्यार अगर इसी प्रकार मिलता रहा तो वे जनपद चुनाव जीत कर अपने क्षेत्र का विकास करने में तन-मन लगा देंगी एवं जनता की आकांक्षाओं में खरी उतरने का जी तोड़ प्रयास करेंगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.