Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING वन्यप्राणी (जंगली सुअर) के अवैध शिकार एवं मांस विक्रय के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार/अर्जुनी,वन्यप्राणियों के अवैध शिकार एवं उनके अवैध व्यापार के विरुद्ध वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार श्री पंकज कुमार कमल के निर्देशन में शिकार के प्रति Zero Tolerance Policy के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है।

दबंग साहू wwwnd24tv.in

दिनांक 25/08/2026 को प्रातः 11:15 बजे मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिलाड़ी निवासी छब्बीलाल सारथी के निवास स्थान पर वन्यप्राणी जंगली सुअर का अवैध रूप से रखा गया मांस विक्रय हेतु उपलब्ध है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए वन विभाग की टीम तत्काल ग्राम बिलाड़ी के लिए रवाना हुई।

मौके पर संयुक्त टीम द्वारा विधिवत तलाशी लेने के दौरान मकान के समीप बाड़ी की मेढ़ के पास अजय सारथी को एक प्लास्टिक बोरी, तराजू, लोहे का कट्टा (मांस काटने का औजार) एवं लकड़ी के गुटके के साथ पकड़ा गया। बोरी की जांच करने पर उसमें जंगली सुअर का मांस पाया गया।

पूछताछ के दौरान अजय सारथी द्वारा बताया गया कि उसके चाचा छब्बीलाल सारथी द्वारा कोनी-बेंचा डैम के समीप जंगल क्षेत्र में पालतू कुत्ते की सहायता से जंगली सुअर के बच्चे का अवैध शिकार किया गया था तथा दोनों द्वारा उक्त मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर विक्रय किया जा रहा था। पूछताछ एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर मांस क्रय करने वाले अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

प्रकरण में छब्बीलाल सारथी और अजय सारथी सहित मांस क्रय करने वाले अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार प्रकरण में कुल 07 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) की धारा 9, 39, 44, 48(क), 50 एवं 51 के अंतर्गत P.O.R. क्रमांक 16428/25, दिनांक 25/08/2026 पंजीबद्ध किया गया है।

मौके पर नियमानुसार पंचनामा एवं जप्तीनामा तैयार कर जप्त सामग्री को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया। सभी सात आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के उपरांत दिनांक 26/08/2026 को जिला जेल, बलौदाबाजार में विधिवत जेल दाखिल कराया जा चुका है।

इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी श्री पार्थ शर्मा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी थरगांव श्री भगवत प्रसाद श्रीवास, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी श्री भरत लाल साहू, वन परिसर रक्षक बिलाड़ी श्री संदीप माथुर एवं वन परिसर रक्षक पश्चिम अर्जुनी श्री प्रवीण कुमार आदिले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications