छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है । सहायक शिक्षक ई संवर्ग, सहायक शिक्षाक संवर्ग और दिव्यांग वर्ग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी की गई है। 5860 पदों पर नियुक्तियां होंगी जिसमे 5494 पद सहायक शिक्षा इ व टी संवर्ग व 366 पद दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित है।
डीपीआई ने विशेष पिछड़ी जनजातियों और अभ्यर्थियों को नियुक्ति के समय डीएलएड और टीईटी की अनिवार्यता में छोड़ दी है । भर्ती प्रक्रिया 2025 में जारी संक्षिप्त विज्ञापन के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है बढ़ाई जा रही है ।
शैक्षणिक यग्यता
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का उच्च मध्यमिक हायर सकेंडरी परीक्षा मे न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ साथ डीएलएड डीएड उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है। हालांकि शिक्षा विभाग के 10 जनवरी 2013 के परिपत्र के विशेष पिछड़ी जनजातियों के अभ्यर्थियों को नियुक्त के समय डीएलएड और टीईटी की अनिवार्यता में दी गई छूट पूर्ववत लागू रहेगी।
भर्ती परीक्षा व्यापम
सहायक शिक्षा पदों के लिए परीक्षा आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम द्वारा होगा
आदिवासी अंचलों में होगी नियुक्ति
भर्ती के माध्यम से प्रदेश के अनुसूचित एवं आदिवासी बहुल जिले में शिक्षकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा । इनमें बस्तर कोंडागांव नारायणपुर बीजापुर दंतेवाड़ा सुकमा कांकेर सरगुजा सूरजपुर कोरिया बलरामपुर जयपुर तथा महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले शामिल है। इस भर्ती से जिले के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी की उम्मीद है ।
