दबंग साहू www.nd24tv.in
दिनांक 27/08/2026 को वन महोत्सव का आयोजन वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरौदपुरी में किया गया आयोजन में श्रीमान पंकज कुमार कमल, वनमण्डलाधिकारी महोदय बलौदाबाजार की विशेष उपस्थिति में स्कूल परिसर में फलदार पौधों का रोपड़ किया गया इस दौरान श्रीमान वनमण्डलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों का करियर गाइडेंस करते हुए उन्हें भविष्य में सिविल सेवा के तैयारियों के लिए उत्साहित किया एवं वृक्षारोपण के महत्व को बताएं ,बच्चों द्वारा इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य ,नुक्कड़ नाटक ,कविता इत्यादि प्रस्तुत किए।
इस दौरान कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी महोदय अर्जुनी श्री पार्थ शर्मा,उप सरपंच गिरौदपुरी एवं पंचगण एवं स्कूल प्रबंधन के शिक्षकगण एवं वन परिक्षेत्र अर्जुनी के कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे।

