Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

Latest Chhattisgarh News अधिकारी से पहचान बताकर नगर-सेना में नौकरी का झांसा 15 किस्तों में 6.30 लाख लिए, नौकरी नहीं लगी तो..


NAMDEV SAHU

Chhattisgarh Durg सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने महिला के पति को भरोसा दिलाया कि नगर सेना के अधिकारी से उसकी अच्छी पहचान है और वह नौकरी लगवा सकता है।

इसके बाद आरोपी ने एकमुश्त रकम लेने के बजाय 15 अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित परिवार ने आरोपी से पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज भी की।


मामले की शिकायत ग्राम चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर ने पुलगांव थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी इसरार खान (44), निवासी चंदखुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications