Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING= बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त बड़ा हादसा! विमान का टायर फटा,फिर जो हुआ…देखें पूरी रिपोर्ट ?

नामदेव साहू www.nd24tv.in

छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे (चक्करभाठा) पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट (9I697) की रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। अचानक हुए इस हादसे से एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि,इस तकनीकी खराबी के कारण बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली आगामी उड़ान को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन की तकनीकी टीम द्वारा टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

लैंडिंग पर टायर ब्लास्ट: दिल्ली से उड़ान भरकर बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I697 जैसे ही रनवे पर उतरी, जोरदार आवाज के साथ उसका टायर फट गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications