Type Here to Get Search Results !

CG BARKING= 5 साल से जर्जर स्कूल सामुदायिक भवन में पढ़ने पर मजबूर छोटे छोटे छात्र, प्रशासन मौन।

शिक्षा व्यवस्था पर संकट 5 साल से जर्जर स्कूल सामुदायिक भवन में पढ़ने पर मजबूर हैं छोटे छोटे बच्चे छात्र। शिक्षा के अधिकार और बेहतर भविष्य के दावों के बीच जिला बलौदा बाजार के जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी (म) के आश्रित ग्राम गाजरडीह की प्राथमिक शाला बदहाली का शिकार है।

पिछले 5 वर्षों से स्कूल का भवन जर्जर स्थिति में पड़ा है, जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर या मजबूरन में सामुदायिक भवन में पढ़ाई करने को विवश हैं गाजरडीह स्थित प्राथमिक शाला की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है।स्कूल की इमारत पूरी तरह से जर्जर और पुरानी हो चुकी है। इसकी दीवारें और ढांचा कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 5 वर्षों से स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसके चलते स्कूल प्रशासन बच्चों को सामुदायिक भवन में बैठाने के लिए मजबूर है।

सरपंच राधा बाई ठाकुर और ग्रामीणों ने बार-बार इसका शिकायत, किया फिर भी सुनवाई नहीं ग्राम पंचायत अर्जुनी की सरपंच राधा बाई ठाकुर और आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर प्रशासन के पास कई बार गुहार लगाई है। जर्जर भवन की मरम्मत या नए भवन के निर्माण के लिए लगातार शिकायतें की गई हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। अब देखते है की ND24TV का खबर का असर कितने दिन बाद होता है या मात्र अधिकारी सोये रहेगा अर्जुनी से प्रज्ञानंद दबंग साहू की ख़ास रिपोर्ट

क्या आपको पता है अगर है तो कमेंट में जकर अपना जवाब दे


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.