छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। महिला ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने ना सिर्फ वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा, बल्कि दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर बहू को मौत के लिए जिम्मेदार भी बताया। इसी के आधार पर पुलिस ने अब मामले की जांच में शुरु कर दी है।
पूरा मामला
कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी (40) के रूप में हुई है, जो कि लक्ष्मणबंध बस्ती की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले महिला का अपने पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। वीडियो में पारिवारिक विवाद से जुड़ी बातें सामने आने की बात कही जा रही है।
परिजनों के अनुसार, महिला ने घर की दीवार पर एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें अपनी बहू पूर्णिमा महंत को जिम्मेदार बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

