नामदेव साहू
महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए मुख्य गांजा सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, एक दिन पहले अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान डिजायर कार से 12 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। मौके से पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था।
जांच के दौरान तकनीकी और डाटा एनालिसिस की मदद से पुलिस गांजा तस्करी के बैकवर्ड लिंक यानी मुख्य सप्लायर तक पहुंची। इसके बाद बनमाली बाघ, जिला बलांगीर, ओडिशा को गिरफ्तार किया गया।
मामले में थाना बसना में अपराध क्रमांक 469/26, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई में कार, गांजा और 5 मोबाइल सहित करीब 11 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

