Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING सारंगढ़ बस स्टैंड में RTO और यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, बसों की सघन जांच,नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

दबंग साहू 

सारंगढ़ बस स्टैंड में आज यातायात पुलिस और RTO की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और बसों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बसों के दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिवहन नियमों का पालन कराना रहा।

चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने बसों को रोककर उनके परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, टैक्स और निर्धारित टाइमिंग समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जांच के दौरान जिन बसों में दस्तावेजों से जुड़ी कमियां या नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई की गई।

वहीं, RTO और यातायात पुलिस की टीम ने बस संचालकों और चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज हमेशा अपडेट और वैध रखें टीम ने बस चालकों को यह भी समझाइश दी कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस संयुक्त चेकिंग अभियान से बस संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल विभाग की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक यात्री वाहन को नियमों का पालन करना होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications