Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल बोड़ा के 19 विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर चयन

 दबंग साहू= ND24TV.IN            

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के । शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल बोड़ा के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि स्कूल गेम्स के अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में विद्यालय के 19 प्रतिभावान विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिचय देते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण अंचल के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, पालकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

🏃 *अंडर-14 वर्ग — एथलेटिक्स*

प्रतिमा — ऊंची कूद एवं 100 मीटर दौड़ में प्रथम, लंबी कूद में द्वितीय स्थान।

विजयलक्ष्मी — लंबी कूद तथा 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।

🏃 *अंडर-17 वर्ग — एथलेटिक्स*

झरना — लंबी कूद, ऊंची कूद एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान।

प्रिया — 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।

हंसिका — 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान।

दिलेश सिदार — 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान।

दिलेश खैरवार — भाला फेंक में प्रथम स्थान।

देवराज — 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।

रामनारायण — 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।

🏆 *अंडर-14 वर्ग — खो-खो*

बालक वर्ग:

  1. शिवम,शिवा,आशीष, आयुष एवं यभव।

बालिका वर्ग:

प्रतिमा,विजयलक्ष्मी,अनमोल,श्रेया,आरती, साक्षी एवं मीनाक्षी।

🏆 *अंडर-14 वर्ग:- कबड्डी*

बालिका वर्ग: विजयलक्ष्मी 

🏆*अंडर 17 खो-खो*

दिलेश सिदार 

विद्यालय के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स,खो-खो एवं कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर चयनित होकर विद्यालय की खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।

इस उपलब्धि पर प्राचार्य भागीरथी बरदायक,समन्वयक वेद प्रसाद पटेल,अश्वनी जटवार, राखीराम मनहर,बिजेंद्र कुमार ठाकुर,श्रवण कुमार साहू,कृपा राम सिदार,मनोहर साहू,हेम कुमार यादव,सिदयाल नाग सभी पालक एवं एस एम सी के सभी सदस्यों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी पूरे आत्मविश्वास,खेल भावना एवं लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।

“मेहनत, अनुशासन और लगन से मिली यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का संदेश है।”

🌟 हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं 🌟

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications