Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING सांकरा में दर्दनाक हादसा: जोंक नदी में गिरी कार और बाइक, एक की मौत, युवक की तलाश जारी.. देखें लाइव वीडियो

नामदेव साहू 

महासमुंद सांकरा में मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सांकरा थाना क्षेत्र मे जोंक नदी के पुराने पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कार और मोटर साइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

जानकारी के अनुसार कार में राज कुमार निषाद, मुकेश बारिक, रोशन चौहान और सुनील जगत सवार थे। ये सभी दुधियापाली, बसना के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में कार सवार राज कुमार निषाद की मौत हो गई।

लाइव वीडियो 👆👆

हादसे के बाद बाइक चालक भागीरथी साहू के नदी के पानी में बह जाने की जानकारी सामने आई है और उन्हें फिलहाल लापता बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को बाहर निकाल लिया गया। 

वहीं लापता बाइक चालक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। और लापता भागीरथी साहू की तलाश जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications