Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING “धोबनी भट्टी रोड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6.120 लीटर अवैध शराब जब्त!”

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

दबंग साहू 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनी भट्टी रोड तिराहा के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर की तरफ से एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री करने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अमृत लाल साहू, पिता खंभालू साहू, निवासी थाना सरसिवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे में रखे कपड़े के थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान थैले से देशी मदिरा के कुल 34 पाव बरामद किए गए। इनमें 24 पाव देशी मदिरा प्लेन और 10 पाव देशी मदिरा शामिल बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक,बरामद शराब की कुल मात्रा 6.120 लीटर है,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 हजार 920 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को विधिवत बरामद कर जब्त कर लिया है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी न्यायिक रिमांड पर है और पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications