दबंग साहू
बलौदाबाजार-भाटापारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत आज सुबह जिला बलौदा बाजार-भाटापारा के कसडोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली गिरौदपुरी पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्थान
गिरौदपुरी पुलिस चौकी परिसर, कसडोल ब्लॉक, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा नेतृत्व चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार एंव चौकी के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एक पेड़ मां के नाम को समर्पित करते हुए सुबह 10 विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम की मुख्य बातें
चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी उपस्थित कर्मियों द्वारा लिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व हरित आवरण का उपहार देना है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश जाता है, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
