नामदेव साहू
बसना भंवरपुर में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर पुराने चौकी के पास तिराहा मार्ग से सीधे तालाब में जा घुसी। हादसे के वक्त कार में दो व्यक्ति सवार थे। किस्मत रही कि दोनों ने समय रहते कार के शीशे खोलकर बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित बाहर निकल गए।
जानकारी के अनुसार, कार सरायपाली की ओर से तेज रफ्तार में भंवरपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पुरानी चौकी के पास तिराहे पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। कार के तालाब में गिरते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे, जो सरायपाली क्षेत्र के छुईपाली निवासी हैं। हादसे के दौरान दोनों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते कार का शीशा खोला और वाहन से बाहर निकल गए। इसके बाद दोनों तैरते हुए सुरक्षित रूप से तालाब के किनारे पहुंचे।
हादसे में दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

