छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 520 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन गाड़ियों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
तीन जगहों पर कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, जिले में गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर निगरानी बढ़ाई थी। जांच के दौरान तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तस्करों द्वारा मादक पदार्थ को वाहनों के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिससे गांजे सामने आई।
तीन वाहन जब्त,चार आरोपी गिरफ्तार
मामले में एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल थे या हाल में ही तस्करी से जुड़े थे।
तीन करोड़ ने बढ़ाई चिंता
करीब 520 किलो गांजे की बरामदगी से यह संकेत मिलता है कि तस्करी करने वाले गिरोह बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की आवाजाही कर रहे थे। करीब 3 करोड़ रुपये की कीमत वाली बरामदगी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के साथ पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

