Type Here to Get Search Results !

CGBARKING= आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक,महिला झुलसी..


ND24TV जिला महासमुंद के बागबाहरा ग्राम बाघामुड़ा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में पूरा मकान व लाखों रुपए का समान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर सुबह करीब 4 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे। आग की चपेट में आने से उनकी पत्नी नंदनी देवांगन झुलस गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रज्ञानंद देवांगन मोटर साइकिल बैग बनाने का काम करते हैं। आग में उनके व्यवसाय का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। 

अनुमान के अनुसार हादसे में करीब 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.