ND24TV जिला महासमुंद सरायपाली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण युवक को सकुशल मुक्त करा घर भेजा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार क्र.ओडी-17 एजी-7735 को जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14.05.2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कार क्रमांक OD-17 AG-7735 में कुछ अज्ञात व्यक्ति Hyundai शोरूम के पास से एक युवक का अपहरण कर उसे ओड़िशा की ओर ले जाया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही थाना सरायपाली पुलिस द्वारा तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई शुरू की गई।
मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोक कर पूछताछ की। कार में सवार व्यक्तियों ने अपने नाम देबार्चन मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा,राजेश मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा,रंजन प्रधान निवासी लुकापारा जिला सारंगढ़,भागीरथी बेहरा निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा,बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा तथा कुनु बाघ निवासी इच्छापुर थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा बताया।
पूछताछ में प्रार्थी ने बताया की उसने पूर्व में देबार्चन मलिक से 3 लाख 50 हजार रुपए उधार लिया था,जिसमें से 50 हजार रुपए वापस कर दिए गए थे। शेष रकम की वसूली के लिए आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा उसका मोबाइल छीनकर बंद कर दिया।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसे धमकी देते हुए कह रहे थे कि “आज के बाद तेरा किसी को पता नहीं चलेगा, मर्डर कर देंगे” और उसे ओड़िशा की ओर ले जा रहे थे।
पुलिस ने निरंजन दास पिता पूर्णचंद दास उम्र 32 वर्ष निवासी चट्टीगिरोला थाना सरायपाली मुक्त कराया ।
सरायपाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया। मामले में थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 296, 351(2), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम=
1.देबार्चन मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
2.राजेश मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
3.रंजन प्रधान निवासी लुकापारा जिला सारंगढ़
4.भागीरथी बेहरा निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
5.बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
6.कुनु बाघ निवासी इच्छापुर थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़ीसा
जप्त सामग्री= घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक OD-17 AG-7735।
