Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

ब्रेकिंग न्यूज़ बिलाईगढ़ टैंगना कछार हाथी का आतंक ग्रामीण में अफरा-तफरी माहौल...|

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टैंगना कछार में आज रात एक हाथी के गांव में घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार 30 मई 2026 को शाम करीब 7:30 बजे अचानक एक हाथी गांव में पहुंच गया।

मोबाइल दुकान से लौटते वक्त हुआ सामना

और गांव मे उत्पात मचाने लगा बताया जा रहा है कि ग्राम निवासी मनीष साहू (पिता महादेव साहू) अपने साथी तेजस साहू (पिता दिनेश साहू) के साथ धनसीर मोबाइल दुकान से मोटरसाइकिल पर घर वापस लौट रहा था। 

उसी दौरान अचानक हाथी रास्ते में हाथी सामने आ गया हाथी को देखकर दोनों युवक घबरा गए और हाथी के दौड़ाने पर मोटरसाइकिल से गिर पड़े। किसी तरह दौड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई घटना में मनीष साहू के सिर पर गंभीर चोट के निशान आए हैं। 

अस्पताल में इलाज और मुआवजे की मांग

घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया सामाजिक कार्यकर्ता ने वन विभाग से पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

प्रशासन मुस्तैद, ग्रामीणों में दहशत

वहीं गांव में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है पुलिस और वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ।

संवाददाता प्रज्ञानंद दबंग साहू की खास रपोर्ट

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications