बसना 3 जून चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम ललितपुर में नल-जल योजना के तहत लगाए गए लोहे के पाइप चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 4 नग लोहे की पाइप बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस की तत्परता तथा साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की सक्रियता से मामले का खुलासा संभव हो सका।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील अग्रवाल निवासी सरायपाली ने चौकी भंवरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा ग्राम ललितपुर में नल-जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण एवं पाइप फिटिंग का कार्य कराया जा रहा है। 8 मई और 9 मई 2026 की मध्यरात्रि के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पानी टंकी में लगे 6 नग लोहे के पाइप तथा एक नग लोहे का गेट वॉल्व चोरी कर लिया गया था। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई थी।
रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की सूचना के आधार पर पुलिस ने टिकेलाल पिता होरीलाल दीवान (25 वर्ष), किशोर कुमार पिता अमर सिंह निषाद (23 वर्ष), किशन पिता संपत्ति निषाद (21 वर्ष), जयकुमार पिता चित्रा सिंह निषाद (24 वर्ष), राजू यादव पिता अमित यादव (23 वर्ष) तथा पीयूष दीवान पिता राजेश दीवान (18 वर्ष), सभी निवासी ग्राम बमनिडीह, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया और आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद पाइपों को पत्थरों में पटककर तोड़ दिया गया था और बाद में कबाड़ के भाव में गणपत मिर्धा और खगेश मिर्धा को बेच दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
टिकेलाल पिता होरीलाल दीवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी बमनिडीह
किशोर कुमार पिता अमर सिंह निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी बमनिडीह
किशन पिता संपत्ति निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी बमनिडीह
जयकुमार पिता चित्रा सिंह निषाद, उम्र 24 वर्ष, निवासी बमनिडीह
राजू यादव पिता अमित यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बमनिडीह
पीयूष दीवान पिता राजेश दीवान, उम्र 18 वर्ष, निवासी बमनिडीह
गणपत पिता स्व. विदेशीराम मिर्धा, उम्र 44 वर्ष, निवासी सागपाली
खगेश मिर्धा पिता घासीराम मिर्धा, उम्र 24 वर्ष, निवासी सागपाली
जप्त
चोरी गई 04 नग लोहे की पाइप
अनुमानित कीमत 50,000 रुपये
