त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने दुश्मन हत्या को छुपाने का किया गया प्रयास घटना को अंजाम देकर आरोपी हो गया था फरार...
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.06.2026 को चौकी भंवरपुर को सूचना मिला की एक व्यक्ति मोंगरे भोई पिता रविलाल भोई उम्र 30 साल ग्राम झार उड़ेला मृत अवस्था में गाँव के रवी शंकर पटेल के बाड़ी में बोर के पास पड़ा हुआ है जो कि मृत अवस्था है। सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस में घटना स्थल पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच करवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टमक लिए बसना भेज दिया गया
गले को लपेटना पाया गया एवं शरीर पर संघर्ष के निशान मौजूद थे मृतक के शव पंचनामा पश्चात शव को पीएम हेतु बसना रवाना किया गया। पीएम करता डॉक्टर द्वारा हत्यात्मक होना पाया गया पुलिस ने अपराध क्रमांक 295/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गवाहों से पूछताछ पर गांव के व्यक्ति वेद राम पटेल से मृतक का फोन पर अंतिम बातचीत होना तथा वेद राम पटेल द्वारा मृतक को बुलाने पर मृतक के वेद राम के घर जाना पता चलने पर पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया।
जिस पर आरोपी अपने निवास से फरार होना पाया गया जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया और पुलिस ने इस दिशा पर काम करना शुरू किया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी वेदराम को पकड़ा गया और पूछताछ पर आरोपी वेदराम ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण मृतक मोंगरे भोई को रास्ते से हटाने की नीयत से जानलेवा हमला कर सिर एवं गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करना अपराध स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपीगण-
वेद प्रकाश पटेल पिता युधिष्ठिर पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन झालउड़ेला
