Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING: मारपीट मामले मे अपचारी बालक सहित 02 आरोपियों कोप पुलिस ने किया गया गिरफ्तार..।

●ग्राम मटिया में मारपीट करने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* 
● आरोपियों द्वारा हत्या करने की नीयत से, चाकू से वार करते हुए पहुंचाया गया चोंट
● डीजे चलाने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को दिया गया अंजाम
संवाददाता प्रज्ञानंद दबंग साहू 

दिनांक 03.06.2026 को बृजेश बंजारे निवासी ग्राम मटिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.06.2026 को ग्राम मटिया में एक शादी चुलमाटी कार्यक्रम में डीजे गाड़ी चलाने के दौरान आरोपियों द्वारा डीजे गाड़ी को तेज-तेज चला रहे हो गस प्रकार की बातें बोलकर विवाद किया गया था। इसी बात को लेकर रात्रि 10:30 बजे आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी को उसके दोस्त के घर के बाहर चौरा में गली गलौच कर बेल्ट एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया गया, साथ ही हत्या करने की नीयत से चाकू से वार करते हुए प्रार्थी को चोंट पहुंचाया* गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 115/2026 धारा 296, 109(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
Daily GK,GS,CA videoDaily current affairs All exma video
Railway,ssc,bank,upsc,police,army,cgl state level etc.

कार्यवाही 
चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के दौरान आसपास उपस्थित ग्रामीणों एवं अन्य से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर डीजे गाड़ी तेज-तेज चलाने एवं इसी विवाद पर से आवेश में आकर हत्या करने की नीयत से प्रार्थी पर चाकू बेल्ट आदि से वारकर उसे चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 04.06.2026 को भी विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


आरोपियों के नाम 
1. दीपांशु टण्डन उम्र 21 साल निवासी ग्राम मटिया चौकी गिरौदपुरी 
2. विधि से संघर्षरत एक बालक
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications