महासमुंद बसना क्षेत्र में खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है। विकास खंड बसना बड़े साजापाली प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर यूरिया,डीएपी,सुपर खाद वितरण शुरू होते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही किसान खाद लेने के लिए समिति परिसर पहुंचने लगे,जिससे वहां किसानों की कभी भीड़ व लंबी कतारें लग गईं।
खाद वितरण की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए। किसानों का कहना है कि समय पर यूरिया,डीएपी,सुपर मिलने से फसल की तैयारी में आसानी होगी। हालांकि, भीड़ अधिक होने के कारण किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
लेकिन इतनी कमी के साथ खाद वितरण क्यों की जा रही है आखिर पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद क्यों नही दी जा रही है। दुकानों में खुले आम खाद की कालाबाजारी चल रही और किसानों को अधिक रेट में बेचकर उनसे पैसा एट रहे हैं उन सभी पर कार्यवाही हो और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्धकराई जाए।
बड़ा सवाल यह है कि क्या बढ़ती मांग के बीच खाद पर्याप्त साबित होगी? क्षेत्र के किसान प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं ताकि खेती-किसानी प्रभावित न हो और उन्हें भविष्य में खाद के लिए भटकना न पड़े।
खाद वितरण सची👇👇👇

