Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CG BARKING= दोस्त ने दोस्त की कुल्हाड़ी से की हत्या

 संवाददाता हेमचंद नागेश ND24TV.IN

छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के कनेशर गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मानसिंह खिलारे नामक व्यक्ति ने अपने साथी मिलाप राम ध्रुव की कुल्हाड़ी से गले पर तीन वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मानसिंह ने शव को घर से बाहर निकाला और खुद उसी घर में छिप गया।

🔴🎥🎥🎞️देखे वीडियो👆👆

ग्रामीणों ने तत्काल छुरा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मानसिंह खिलारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications