Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CG ब्रेकिंग ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर मारा छापा, शराब घोटाला मामले में कार्रवाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर शराब घोटाला मामले में दबिश दी है। ईडी के आठ अधिकारियों की टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में उनके पदुम नगर स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ बघेल के निवास के बाहर जुटने लगी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। भीड़ में चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर और पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर व आशीष वर्मा भी शामिल थे।

दिलचस्प बात यह है कि यह छापा भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन पड़ा है, जिसके लिए आवास पर सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं।

बघेल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ईडी की इस कार्रवाई को लेकर पोस्ट किया और सरकार पर जमकर हमला बोला। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रमुख दीपक बैज ने भी पूर्व सीएम बघेल के घर पर ईडी की इस रेड का विरोध किया है।

यह पहली बार नहीं है जब बघेल के निवास पर ईडी ने छापा मारा है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बजट सत्र के दौरान भी ईडी ने उनके भिलाई निवास पर करीब 11 घंटे तक जांच की थी। तब बघेल ने खुद बताया था कि टीम उनके निवास से 32-33 लाख रुपये और दस्तावेज ले गई थी। उस समय ईडी ने रायपुर, भिलाई और अन्य जिलों में बघेल के आवास और चैतन्य बघेल के घर सहित कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications