Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

अवैध धान भंडारण= सराईपाली में व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आकस्मिक निरीक्षण....

नामदेव साहू

सराईपाली में व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आकस्मिक निरीक्षण, 188 क्विंटल धान और 6 क्विंटल महुआ अवैध रूप से जप्त। महासमुंद 10 नवंबर 2024/सराईपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री कु. नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम तिहरीपाली के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सराईपाली श्री हरिप्रसाद भोय, मंडी सचिव श्री खिरभान सिंह ध्रुव, मंडी निरीक्षक श्री सुशील कुमार साहू, अनुभाग अधिकारी श्री जयंत सिंह चौव्हाण और मंडी कर्मचारी श्री जैनेन्द्र कुमार पटेल सम्मिलित थे।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर 470 पाकिट धान का अवैध भंडारण पाया गया, जिनका कुल वजन लगभग 188 क्विंटल था। इसके अतिरिक्त, 6.00 क्विंटल महुआ भी अवैध भंडारण के रूप में बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत यह भंडारण अवैध होने के कारण इसे तुरंत प्रभाव से जप्त किया गया।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की अवधि को देखते हुए, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सराईपाली के निर्देशन में आगे की कार्रवाई की जानी है। इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य किसानों के हक की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मंडी अधिनियम का सख्ती से पालन कराना है, ताकि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications