Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

BARKING बलौदा बाजार वन परिक्षेत्र के देवपुर बीट में सुबह-सुबह भालू का आतंक, हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

 दबंग साहू

बलौदा बाजार जिले के वन परिक्षेत्र देवपुर के अंतर्गत बीट क्रमांक 298 में सुबह करीब 5 बजे भालू के अचानक हुए हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।   

जानकारी के अनुसार डमरू पिता बंधी यादव उम्र 60 वर्ष, कमलेश पिता बिरिज बरिहा उम्र 42 वर्ष ग्राम कोसमसरा द्वारा जंगल में मशरूम(पुटू) खोजने गया था को वन्यजीव भालू के द्वारा हमला कर घायल कर दिया जिसे वन विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 3000 देकर उपचार हेतु शासकीय हॉस्पिटल पिथौरा भेजा गया है।

डमरू लाल यादव (निवासी: कोसमसरा, बया)

कमलेश बरिहा (निवासी: कोसमसरा)

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 5 बजे की है जब दोनों ग्रामीण किसी कार्यवश या शौच के लिए देवपुर बीट 298 के जंगल की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वर्तमान स्थिति 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पिथौरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल पिथौरा के अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग द्वारा घायलों के इलाज के लिए सहायता प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आसपास के ग्रामीणों को सुबह के वक्त जंगल की तरफ न जाने की चेतावनी दी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications