Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CG Breaking=हाइवा और बस के बीच जोरदार भिड़ंत,महिला समेत 3 लोगों की मौत,कई सवारी घायल

नामदेव साहु

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी. अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है. हादसे में एक महिला और 2 पुरषों की मौत हो गई है. करीब आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अभनपुर के शासकीय अस्पताल भेजा गया है. वहीं अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है. 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications