Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

7 जुलाई को रायपुर में 'किसान,जवान, संविधान' सभा: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला,खड़गे करेंगे शिरकत

गरियाबंद पहुँचे पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल,7 जुलाई को रायपुर में होगी ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे करेंगे शिरकत

 हेमचंद नागेश ND24.IN

गरियाबंद- पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू सोमवार को गरियाबंद पहुँचे, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वे राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुए और विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।

श्री साहू ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्कार्जुन खड़गे आगामी 7 जुलाई को रायपुर में एक विशाल जनसभा में शामिल होने आ रहे हैं। यह सभा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान, जवान, संविधान’ थीम पर आयोजित होगी। इसमें खड़गे के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व मंत्री साहू ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने का काम करेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की साय सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

हर मोर्चे पर विफल रही है भाजपा सरकार” — धनेन्द्र साहू

पूर्व मंत्री साहू ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार ने डेढ़ साल में 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएँ बंद कर दीं, बावजूद इसके सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि

“राज्य में एसपी, कलेक्टर कार्यालय जलाए गए, हत्या, लूट,, डकैती की घटनाओं में इज़ाफा हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। किसानों को समर्थन मूल्य, बोनस और अन्य योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।

बेरोजगारी के आंकड़े भी बढ़े

धनेन्द्र साहू ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर कांग्रेस सरकार के समय सबसे कम थी, लेकिन भाजपा शासन में यह दर तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा:

“भाजपा ने वादा किया था कि 5 साल में 1 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बावजूद अब तक एक भी सरकारी भर्ती नहीं निकाली गई। 33,000 से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं, लेकिन सरकार चुप बैठी है। बस्तर कनिष्ठ चयन बोर्ड को भी लगभग बंद कर दिया गया है।”इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications