Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

स्थापना दिवस पर NSS लम्बर का सम्मान,संकुल के शिक्षकों ने भेंट किया लैपटॉप

Namdev Sahu 

लम्बर राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को संकुल केंद्र लम्बर के शिक्षकों द्वारा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NSS लम्बर की गतिविधियों और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संकुल केंद्र लम्बर के उपस्थित शिक्षकों ने दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के प्राचार्य आर. के. पटेल को NSS लम्बर के सम्मान में एक लैपटॉप भेंट किया। शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल लम्बर के प्रभारी प्राचार्य नवीन पटेल, संकुल केंद्र लम्बर के संकुल समन्वयक गौरीशंकर साव, मिडिल स्कूल लोहरिनडीपा के प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति कुमार पटेल, मिडिल स्कूल लम्बर के शिक्षक शिवशोभन सिंह ठाकुर तथा प्राथमिक शाला लोहरिनडीपा के प्रधान पाठक पवन कुमार पटेल सहित संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के व्याख्याता जे. के. जायसवाल, बी. एल. साहू, एम. डी. मानिकपुरी, सी. आर. जायसवाल, एल. के. सिदार और टी. आर. जायसवाल की उपस्थिति रही। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर रेशमा साव, खिरोद्र सिदार सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा NSS दल नायक सुजीत राव, NSS दल नायिका देवकी चौहान, शाला नायिका विद्या साहू तथा छात्र संघ से नीता पटेल, तन्नू पटेल, रिया साहू, यश चौरसिया और करीना मैत्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने NSS के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए उत्साहवर्धक रहा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications