Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

बड़े साजापाली में शोक की लहर,सरपंच प्रतिनिधि बेदराम कुर्रे का आकस्मिक निधन

नामदेव साहू 

बसना ग्राम पंचायत बड़े साजापाली के सरपंच प्रतिनिधि बेदराम कुर्रे जी के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से ग्रामवासियों,मित्रों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बेदराम कुर्रे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अग्रवाल नर्सिंग होम,बसना से रेफर कर श्री नारायणा हॉस्पिटल,रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया।

बेदराम कुर्रे ग्राम पंचायत बड़े साजापाली के सरपंच प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों और शुभचिंतकों ने इस दुःखद घड़ी में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

विनम्र श्रद्धांजलि।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications