Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING कोरबा के व्यक्ति की संदिग्ध मौत,बड़े साजापाली में हत्या का हुआ बड़ा खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार...


महासमुंद बसना भंवरपुर चौकी क्षेत्र में परदेशी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट की गई थी, जिसमें गंभीर चोट लगने के बाद परदेशी यादव की मौत हो गई।

मामले की शुरुआत 10 सितंबर को हुई, जब एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकीय रिपोर्ट में मौत को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि घटना से पहले तीनों के बीच शराब पीने को लेकर बैठकी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान मृतक परदेशी यादव पर आरोपी मनोहर कोसरिया की पत्नी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप सामने आया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मनोहर ने परदेशी के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने के बाद परदेशी जमीन पर गिर गया और उसकी हालत बिगड़ गई।

इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अस्पताल के सामने छिपाए थे खून लगे कपड़े

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि मारपीट के दौरान उनके कपड़ों पर खून लग गया था। कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने इन कपड़ों को भंवरपुर शासकीय अस्पताल के सामने एक गड्ढे में छिपा दिया था।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में वहां से खून लगे कपड़े बरामद किए। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 492/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. भानूप्रताप लहरे, उम्र 37 वर्ष,निवासी कुदरीपारा बांकी मोंगरा,जिला कोरबा।

2. मनोहर कोसरिया,उम्र 37 वर्ष,निवासी बड़े साजापाली,जिला महासमुंद।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications