राज्य की सीमा से लगे ओडिशा से गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ के थाना सरसीवां रास्ते पामगढ़ ले जा रहे थे तभी, सरसीवां पुलिस ने नाकेबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पामगढ़, जांजगीर-चांपा से हैं। इन 04 आरोपियों के कब्जे से कुल 40 किलोग्राम गांजा,एक कार,एक केटीएम मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल सहित कुल ₹28,60,000/- की संपत्ति जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
आरोपीगण का नाम
(1) टुकेश्वर यादव पिता भोलाराम यादव, उम्र 22 वर्ष, बालांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
(2) गणेश राम यादव पिता दिलहरण यादव, उम्र 21 वर्ष, बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
(3) भावेश साहू पिता राकेश साहू, बारगांव, जांजगीर चांपा।
(4) विनोद यादव पिता दौलत यादव बारगांव, थाना पामगढ़।
