दबंग साहू
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ आने वाले थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 14.09.2026 को लगभग 5 :30 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डोकरीडीह पठार, करंज पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
आरोपी
(1)रामाधार मिरी,पिता परदेशी मिरी, उम्र 43 वर्ष, ग्राम धाराशिव, थाना बिलाईगढ़
(2) नानदाऊ खुराना, पिता गणेश राम, उम्र 48 वर्ष, ग्राम जमगहन, थाना भटगांव
(3) कामता प्रसाद टण्डन, पिता कुशुम लाल, उम्र 40 वर्ष, ग्राम बनाहिल, थाना बिलाईगढ़
(4) विजय प्रेमी पिता श्याम कुमार प्रेमी उम्र 30 साल ग्राम जमगहन थाना भटगांव
(5) मनोज प्रेमी पिता दूजराम प्रेमी उम्र 38 साल ग्राम जमगहन थाना भटगांव जिला सारंगढ़
आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल ₹7,850 नगद, 52 पत्ती ताश एवं 01 नग प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
