Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

आशीर्वाद का दीया सेवा संकल्प अभियान” के तहत अर्जुनी वन परिक्षेत्र में वृक्षारोपण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित वनमंडल

दबंग साहू

वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार पंकज कमल के निर्देशानुसार, उपवनमंडलाधिकारी कसडोल अनिल वर्मा के मार्गदर्शन तथा श्रीमान वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी पार्थ शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 17/09/2026 को वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन अर्जुनी प्रांगण में “ *आशीर्वाद का दीया सेवा संकल्प अभियान”* के अंतर्गत फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री महोदय के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा “विकसित भारत - 2047” के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त करने एवं जन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जनभागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत भवन अर्जुनी परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही वन परिक्षेत्र कार्यालय अर्जुनी, वन विश्राम गृह अर्जुनी तथा वन विश्राम गृह गिरौदपुरी में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी, परिसर रक्षी पश्चिम अर्जुनी,परिसर रक्षी पूर्व अर्जुनी, परिसर रक्षी महकोनी,ग्राम पंचायत अर्जुनी के सरपंच एवं पंचगण,वन प्रबंधन समिति अर्जुनी के अध्यक्ष एवं सदस्य, ग्राम अर्जुनी के ग्रामीणजन तथा सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण,वृक्षारोपण एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व का संदेश देते हुए सभी उपस्थितजनों ने जनसेवा,पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

वन परिक्षेत्र अर्जुनी वनमंडल बलौदाबाजार

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications