नामदेव साहू
दुर्गा.उ. मा. विद्यालय लम्बर में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5सितम्बर को किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त संकुल समन्यवक श्री संतलाल पटेल जी, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री आर. के. पटेल ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा शिक्षण व सेवा समिति लम्बर के अध्यक्ष श्री जी. एस. तोमर उपस्थित रहे,मुख्य अतिथि संतलाल पटेल ने बच्चों को प्रेणादायक कहानी सुनाई और बच्चों से प्रश्न पूछकर उन्हें पुरस्कार दिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य आर. के. पटेल ने अपने उदबोधन में दुर्गा उच्च. माध्य. विद्यालय के द्वारा लम्बे समय से शिक्षको के सम्मान की देने की बात बताई तथा संस्था से पढ़कर पास हुए होनहार छात्र जो अलग अलग विभाग में कार्यरत हैं उन्हें याद किया।
बच्चों को उनकी सफलता की कहानी बताई, तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जी. एस. तोमर ने गुरु शिष्य परम्परा की बात बताई और बच्चों से सदा गुरु का सम्मान करने की बात कही, वही संकुल प्राचार्य नवीन पटेल ने इस आयोजन को खास कहा और इस सोच लिए प्राचार्य और बच्चों प्रशंसा की,इस कार्यक्रम में दुर्गा शिक्षा और सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रघुराम पटेल, ग्राम पंचायत लम्बर के सरपंच एवं समिति सदस्य मदनलाल चौरसिया, सदस्य श्याम सुन्दर चौधरी, और कमलेश चौरसिया, राकेश चावला विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम में लम्बर संकुल से व्याख्याता सलीम खान, मिडिल स्कूल लम्बर के प्रभारी प्रधान पाठक समारूलाल चौहान, शिक्षक गिरीश कुमार पाढ़ी,शिवशोभन सिंह ठाकुर, संकुल समन्वयक गौरीशंकर साव मिडिल स्कूल लोहरिनडीपा के प्रधान पाठक ज्योतिकुमारपटेल, शिक्षक मोहनलाल दीवान, दानियल टांडी
मिडिल स्कूल माधोपाली के प्रधान पाठक भोगसिंह नायक, शिक्षक थिलेश्वरी जायसवाल, एवं प्राथमिक शाला लम्बर से सहायक शिक्षक प्रिया थवाईत, प्राथमिक शाला माधोपाली से सहायक शिक्षक भजोराम जांगड़े प्राथमिक शाला झालपाली से सहायक शिक्षक साहनी यादव तथा प्राथमिक शाला लोहरिनडीपा से प्रधान पाठक महादेव यादव, सहायक शिक्षक महेंद्रपाल साहू, प्राथमिक शाला टीपा से प्रधान पाठक पवनकुमार पटेल सहायक शिक्षक ओमप्रकाश जगत प्राथमिक शाला भौरादादर से सहायक शिक्षक मीना पटेल प्राथमिक शाला डोंगरीपाली से प्रधान पाठक जयदेव सिंह जगत, तथा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के व्याख्याता बी. एल. साहू, सी. आर. जायसवाल, एल. के. सिदार, ए.के.चन्द्रा विज्ञान सहायक टी. आर. जायसवाल कप्यूटर ऑपरेटर कु. रेशमा साव एवं खिरोद्र सिदार उपस्थित थे।
सभी उपस्थित शिक्षको का मोमेंटो और लेखनी से सम्मान किया गया और बच्चों ने गीत कविता, भाषण से समा बांधा,संकुल के सभी शिक्षको ने सम्मान हेतु आभार व्यक्त किया, सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉक्टर मालती मालती तिवारी के निर्देशन, प्राचार्य आर. के. पटेल के संयोजन तथा कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार चन्द्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में एन. एस. एस. दल नायक सुजीत राव, दल नायिका देवकी चौहान, छात्रा प्रतिनिधि नीता पटेल, स्वयं सेवक यश चौरसिया सहित सभी स्वयं सेवकों का, और दुर्गा उच्च. माध्य. विद्यालय के सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, कार्यक्रम में लम्बर संकुल के 41 शिक्षको का सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन शाला नायक कु. विद्या साहू एवं सांस्कृतिक सचिव कु. तन्नू पटेल ने किया।



