Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट व लूट मोबाइल-नगदी लूटने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार..

● पीड़ित एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर जेब से मोबाइल व ₹1,500/- छीने थे आरोपियों ने

●आरोपियों के विरुद्ध धारा 296,115(2),304(2), 3(5) BNS के तहत की गई सख्त कार्यवाही

●पूर्व में चार आरोपी किये गये थे गिरफ्तार, मामले में अब तक कुल 06 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

दबंग साहू 

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा गुंडागर्दी,मारपीट व लूटपाट जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी गिरौदपुरी द्वारा ग्राम बरेली में कार्यक्रम के दौरान मारपीट व छीना-झपटी करने वाले मामले में फरार 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थी तरूण कुमार पटेल (उम्र 16 वर्ष, निवासी कौवाताल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.09.2026 की शाम वह अपने साथियों के साथ ग्राम बरेली में एक कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान ग्राम बरेली के आरोपी अभिषेक साहू, नागेश साहू व उनके अन्य साथियों द्वारा पुरानी रंजिश या विवाद के चलते अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, लात एवं हाथ में पहने कड़े (चुड़ा) से प्रार्थी व उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के गिर जाने पर उसकी जेब में रखा रियलमी मोबाइल (सिम सहित) एवं नगदी ₹1,500/- जबरन झपटकर निकाल लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी (थाना गिधौरी) में अपराध क्र. 177/2026, धारा 296, 115(2),304(2),3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी

मामले में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, किंतु प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी फरार थे, जिनकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी। कि पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार 02 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया, जिस पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 09.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा अब तक कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण विवेचना में है। 

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. महेंद्र साहू पिता टिकेश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बरेली, पुलिस चौकी गिरौदपुरी

2. घनश्याम साहू पिता रामकृष्ण साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बरेली, पुलिस चौकी गिरौदपुरी

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications