Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING बिलाईगढ़ पंडरीपानी चोरीकांड में पुलिस कार्रवाई पर सवाल,..

दबंग साहू 

बिलाईगढ़ के ग्राम पंडरीपानी में 18 अगस्त को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से सोने-चांदी के कुछ जेवर, मोबाइल और 4 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

लेकिन चोरी का पूरा सामान अब तक बरामद नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी मामले में बिलाईगढ़ के पत्रकारों ने 29 अगस्त को पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नाम आवेदन सौंपकर शेष चोरी का सामान बरामद करने और कथित खरीदारों की भूमिका की जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि चोरी का सामान खरीदने वाले एक कथित साहूकार को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं हुई है।

अब सवाल है—चोरी का बाकी माल कहां है? कथित खरीदार की भूमिका की जांच हुई या नहीं? और इस मामले में आगे पुलिस क्या कार्रवाई करेगी?

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications