Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CG News सारंगढ़ के ग्राम अमोदी में ठाकुर देव विवाह उत्सव पर भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन..।

संवाददाता प्रज्ञानंद दबंग साहू 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम अमोदी में ठाकुर देव के विवाह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में एक दिवसीय धमाकेदार डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।

आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा

प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बनाने के लिए समिति द्वारा विजेताओं के लिए नगद पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जो इस प्रकार है:

प्रथम पुरस्कार: 11,111 रुपये

द्वितीय पुरस्कार: 5,555 रुपये

तृतीय पुरस्कार: 3,333 रुपये

चतुर्थ पुरस्कार: 2,222 रुपये

प्रतियोगिता की मुख्य जानकारी

यह प्रतियोगिता 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं:

प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है।

डांस प्रतियोगिता 2 राउंड में फाइनल होगी।

प्रतिभागियों को अपना मेमोरी कार्ड और डांस का सामान साथ लाना होगा।

समिति द्वारा डांसर्स के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।

समस्त ग्रामवासी अमोदी ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नोट: अधिक जानकारी के लिए आप आयोजन समिति के संपर्क नंबरों 9165155495,6261280626,7051930461,या9753141854पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications