सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
संवाददाता प्रज्ञानंद दबंग साहू
गांव में दहशत का माहौल, मौके पर पहुंची पुलिस
इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल छा गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हंसमुख और बुजुर्ग महिला बुगली बाई ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पवनी पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
पुलिस टीम ने मृतक बुगली बाई साहू के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बिलाईगढ़ भेज दिया है, ताकि मौत की असल वजह और समय का पता चल सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महीला के आत्महत्या के पीछे के असली कारणों की गहराई से जांच कर रही है। बुजुर्ग महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक या मानसिक तनाव था, यह जांच का विषय है।
इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते तनाव और आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने की प्रवृत्ति पर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी पंचायत पवनी के बजरंग चौक, तालपारा का निवासी था। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज शाम करीब 4 बजे के आसपास बताई जा रही है।
