Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CG 53 वर्षीय शख्स ने 13 साल के मासूम बच्चे से की हैवानियत,आरोपी गिरफ्तार....|@ND24TV|News..छत्तीसगढ़ |

कोंडागांव शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 53 वर्षीय एक शख्स ने 13 साल के मासूम बच्चे का शारीरिक शोषण किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन हैवानियत की। 

पीड़ित बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और लोग आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

 देखे वीडियो 👆👆

कोंडागांव जिले में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications