Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

यात्री बस पलटने से मची चीख पुकार, एक यात्री की मौत,5 घायल....|@ND24TV|News..छत्तीसगढ़

महासमुंद/दुर्ग. सरायपाली से सारंगढ़ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. वहीं करीब 5 लोग घायल हुए हैं. यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के नवरंगपुर गांव के पास हुआ है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. बताया जा रहा कि बस में करीब 15 लोग सवार थे. वहीं दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ऑटो मिस्त्री की मौत हुई है.

जामुल पुलिस के मुताबिक रघूवीर यादव ग्राम गिरहोला थाना नंदिनी में आटो मिस्त्री का काम करता था. 2 जून को ग्राम गिरहोला से आटो पार्टस लेने अपने दोस्त टिक्कल बंजारे की बाइक से अपने साथी देवा धनकर के साथ भिलाई आया था. शाम करीब 4.30 बजे के करीब नंदनी रोड में भारत पेट्रोल पंप के पास बाइक को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया. इस दुर्घटना में पीछे बैठे रघूवीर यादव की मृत्यु हो गई. देवा धनकर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा.

छत्तीसगढ़ Dhirendra Shastri बिलासपुर धर्मांतरण और नक्सलवाद पर कड़ा बयान (Bageshwar Dham) |@ND24TV|🔴 देखे वीडियो 👆👆

देवा धनकर से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल को देवा धनकर चला रहा था और मृतक रघुवीर यादव पीछे बैठा था. भारत पेट्रोल पम्प के सामने नंदनी रोड में कोई अज्ञात बाइक चालक उसके मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर फरार हो गया. इस हादसे में पीछे बैठे रघुवीर यादव की मृत्यु हो गई. देवा धनकर को चोटे आई है. बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. मृतक के चचेरे भाई नरेन्द्र कुमार यादव निवासी गिरहोला की सूचना पर जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications