Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

तीन दिन से लापता 45 वर्षीय ग्रामीण का कुएं में मिला शव, कमर में बंधी मिली सीमेंट की बोरी;हत्या की आशंका से सनसनी

दबंग साहू पवनी ND24TV.IN

बलौदाबाजार  जिले के कुशगढ ग्राम पंचायत सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भानपुर में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिछले तीन दिनों से लापता चल रहे  जेधू राम पटेल 45 वर्ष एक ग्रामीण का शव गांव के ही एक कुएं के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक के कमर में सीमेंट की बोरी बंधी हुई मिली है, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भानपुर निवासी जेधू राम पटेल पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका था।

इसी बीच, गांव के एक कुएं से दुर्गंध आने और संदिग्ध वस्तु दिखने पर ग्रामीणों ने झांक कर देखा, तो अंदर शव तैरता नजर आया। शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान लापता जेधू राम पटेल के रूप में हुई। चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक की कमर में सीमेंट की बोरी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने और शव को पानी में डुबोए रखने के उद्देश्य से उसे कुएं में फेंका गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सलिहा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों और आरोपियों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से पूरे भानपुर गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications