दबंग साहू
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है नगर पंचायत पवनी में। यहां 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका आरू साहू जी, जो अपनी शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
यह आयोजन पवनी के खेल मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दशहरा उत्सव को यादगार बनाने की तैयारी है।
नगर पंचायत पवनी की ओर से सभी नागरिकों और उनके परिवारों को इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।
तो तैयार हो जाइए छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, संगीत और दशहरा उत्सव की रंगारंग शाम का आनंद लेने के लिए।
स्थान: खेल मैदान, पवनी
दिनांक: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार
मुख्य आकर्षण: लोक गायिका आरू साहू जी की प्रस्तुति
