Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

सालिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.850 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत ₹3.10 लाख का मशरूका जब्त..

दबंग साहू पवनी

सारंगढ़ जिले के सालिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 850 ग्राम गांजा और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख 10 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद सालिहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिसन टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 5.850 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील साव (28 वर्ष), पिता मनबोध साव, निवासी कुदारीबाहरा कटेल, थाना बसना, जिला महासमुंद तथा विजय साव (35 वर्ष), पिता घसिया साव, निवासी संबंधित क्षेत्र के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गांजे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। मामले में जांच जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications