Type Here to Get Search Results !

{ads2 banner

CGBARKING शासकीय प्राथमिक शाला लोहारिनडीपा में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे...!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत पिरदा से लगे शासकीय प्राथमिक शाला लोहारिनडीपा में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत पिरदा के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला लोहारिनडीपा का बाउंड्री वॉल काफी समय पहले गिर चुका है, लेकिन आज तक उसके निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

चिंता की सबसे बड़ी बात यह है कि स्कूल परिसर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर घना जंगल स्थित है, जहां से अक्सर भालू और अन्य जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र में आ जाते हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

📚  IAS Level GK Questions 📚 क्या आप अपना General Knowledge (GK) बढ़ाना चाहते हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं ? 👉 तो अभी चैनल को Subscribe करें और ज्ञान की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें ! 🚀📖

ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी दिन कोई जंगली जानवर स्कूल परिसर में प्रवेश कर बच्चों को नुकसान पहुंचा देता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी जिम्मेदार कौन होगा ?

बाउंड्री वॉल के अभाव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पालकों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से तत्काल इस समस्या का संज्ञान लेकर स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता दिखाता है और कब तक इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान किया जाता है।

प्रज्ञानंद दबंग साहू की खास रिपोर्ट

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Add4 Push Notifications