Type Here to Get Search Results !

BARKING जर्जर स्कूल में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे नौनिहाल,आंगनबाड़ी में सिमटी शिक्षा।

संवाददाता प्रज्ञानंद दबंग साहू 

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागमल्ला में शिक्षा व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। यहाँ के शासकीय प्राथमिक शाला परसालेवा का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, जिसके कारण नन्हे-मुन्ने बच्चों को मजबूरी में पास के ही आंगनबाड़ी केंद्र में बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। 

हैरान करने वाली बात यह है कि इस स्कूल भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और निर्माण कार्य हेतु रेत (ईटी) भी साइट पर पहुँच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की सुस्ती के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।निर्माण सामग्री धूल फांक रही, ठेकेदार गायब

देखें वीडियो 👆👆

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण के लिए रेत व अन्य सामग्री बहुत पहले ही स्कूल परिसर में डाल दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और निर्माण एजेंसी के बीच तालमेल की कमी या मिलीभगत के चलते काम लटका हुआ है। बरसात का मौसम करीब है, ऐसी स्थिति में जर्जर भवन को गिराकर नया भवन खड़ा करना बेहद जरूरी है,अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों की मांग

📚  IAS Level GK Questions 📚 क्या आप अपना General Knowledge (GK) बढ़ाना चाहते हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं ? 👉 तो अभी चैनल को Subscribe करें और ज्ञान की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें ! 🚀📖

तत्काल प्रभाव से नए स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

जब तक नया भवन तैयार नहीं होता, तब तक बच्चों के बैठने के लिए समुचित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.